झारखंड बारहवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट हुई जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

JAC Class 12th Date Sheet 2026: झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है, जो इस साल कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आखिरकार कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अगर आप भी जनवरी-फरवरी 2026 में होने वाली इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो सबसे जरूरी है कि आप टाइम टेबल को ध्यान से देखें और अपनी पढ़ाई की प्लानिंग उसी के हिसाब से करें।

JAC Class 12th Datesheet 2026

जैसे ही बोर्ड की डेटशीट आई है, छात्रों की एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो गई है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी 3 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक चलेगी। Jharkhand Board की ये परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। तो अब आपको बिना किसी तनाव के अपनी टाइमिंग फिक्स करनी है।

तालिका में दी गई है पूरी तारीख व विषय की डिटेल-

तारीखविषय
3 फरवरीवोकेशनल सब्जेक्ट
4 फरवरीअर्थशास्त्र (साइंस-कॉमर्स), मानवशास्त्र
5 फरवरीगणित, सांख्यिकी
6 फरवरीअर्थशास्त्र (कला), लेखाशास्त्र
7 फरवरीभौतिक विज्ञान
9 फरवरीवनस्पति विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, समाजशास्त्र
10 फरवरीभूविज्ञान, व्यावसायिक गणित, भूगोल
11 फरवरीउद्यमिता, गृह विज्ञान
13 फरवरीदर्शनशास्त्र, रसायन विज्ञान
14 फरवरीइतिहास
16 फरवरीराजनीति विज्ञान
17 फरवरीमनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
18 फरवरीहिंदी-ए, अंग्रेजी-ए (कला)
20 फरवरीहिंदी-ए, अंग्रेजी-ए, संगीत (विज्ञान/वाणिज्य)
21 फरवरीवैकल्पिक विषय, अतिरिक्त विषय
23 फरवरीहिंदी-बी और मातृभाषा

JAC Class 12th Practical Exams Dates 2026

इसे साथ ही Practical Exams और Internal Assessment (अंतरिम मूल्यांकन) की डेट भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रैक्टिकल 24 फरवरी से शुरू होंगे और मार्च के 7 तारीख तक चलेंगे। इसलिए जो बच्चे प्रैक्टिकल की तैयारी कर रहे हैं, वह भी अपनी तैयारी जल्दी शुरू कर लें।

महाराष्ट्र में पीएम फसल बीमा योजना से 1 रुपये प्रीमियम पर लाखों का मुआवजा, जानें कैसे लें लाभ

JAC बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 की डेट्स जारी, ऐसे करे हॉल टिकट डाउनलोड

CSIR UGC NET December 2025 City Slip जल्द जारी, डायरेक्ट करें डाउनलोड

झारखंड बोर्ड 12वीं की तैयारी कैसे करें?

अब जब टाइम टेबल आ चुका है, तो तैयारी करना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। स्टूडेंट्स को चाहिए कि वह अपनी फोकस्ड पढ़ाई शुरू करें, और रोजाना पुराने Question Papers को हल करने की आदत डालें। इससे आपको अपने कमजोर विषयों की पहचान होगी और बोर्ड परीक्षा के पैटर्न को समझने में भी मदद मिलेगी।

कुछ टिप्स जो आपके लिए हेल्पफुल होंगी: दोपहर 2 बजे की शिफ्ट के हिसाब से अपनी पढ़ाई के घंटे भी सेट करें ताकि आपकी बॉडी क्लॉक मैच हो जाए। कठिन विषयों को रोजाना पढ़ें, आसान विषयों को रिवीजन के लिए रखें। हेल्दी डाइट लें और समय पर नींद पूरी करें, जिससे आपका मस्तिष्क फ्रेश और एक्टिव रहे। स्टडी ग्रुप बनाएं, जिससे डाउट्स क्लियर हों और मोटिवेशन भी बना रहे। परीक्षा के दिनों में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूर रहें।

क्यों महत्वपूर्ण है टाइम टेबल की सही जानकारी?

टाइम टेबल से आपको परीक्षा की तारीखों और विषयों का पूरा हॉल पता चलता है। इसके बिना आप सही योजना नहीं बना पाएंगे। परीक्षा से पहले ध्यानपूर्वक टाइम टेबल डाउनलोड करें और उसकी प्रति अपने पास रखें। कंप्यूटर या मोबाइल पर ट्रैक करते रहें ताकि कोई डेट मिस न हो। समय से पहले तैयारी शुरू कर आप खुद को तनावमुक्त कर सकते हैं, और अच्छे नंबर पाने का मौका भी बढ़ाते हैं।

छात्रों के लिए यह साल बहुत ही अहम है क्योंकि 12वीं बोर्ड उनके भविष्य की आधारशिला है। झारखंड बोर्ड ने परीक्षा को सुरक्षित, नियमबद्ध और टाइम पर आयोजित करने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसलिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज से ही पढ़ाई को जोरों से शुरू करें और झारखंड बोर्ड JAC Class 12th Date sheet 2026 को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाएं।

schemesalerts.co.in