PMEGP Loan Yojana: वर्तमान में नौकरियों का सृजन करने की जगह सरकार अब स्व रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में ऐसे ही एक प्रभावशाली योजना शुरू की गई है जिसका नाम है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोगाम। यह न केवल बेरोजगारी को कम करने के लिए एक परफेक्ट विकल्प है बल्कि यह PMEGP Loan Yojana देश भर में छोटे उद्योगों और ग्रामीण उद्यमिता को भी प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। इस योजना की वजह से विभिन्न क्षेत्रों में छोटे और मध्यम वर्गीय उद्योग खोले जा रहे हैं और उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है।
PMEGP Loan Yojana 2025 New Update
प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के अंतर्गत केंद्र सरकार ने इस स्कीम के लिए करीबन 1354.42 करोड़ का बजट आंबटित किया है जिसमें 4 लाख नए माइक्रो एंटरप्राइजेज शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2025 में इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को भी अब सुगम बनाया जा रहा है जिसके लिए नया पोर्टल udymi.org.in संचालित किया जा रहा है। यहां नए व्यवसाईयों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, उन्हें लोन दिया जा रहा है और साथ ही उनके प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की जा रही है। हाल ही में इस योजना के अंतर्गत UDYAMI APP भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से स्वरोजगार करने के इच्छुक लोग अब निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम की वजह से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में छोटे उद्योगों का विकास सुनिश्चित हो रहा है । महिलाएं अब ज्यादा से ज्यादा उद्योग क्षेत्र में बढ़ चढ़ का हिस्सा ले रही है। स्वरोजगार और स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि हुई है। देश में छोटे स्तर पर वीनिर्माण और सेवा उद्योगों का विस्तार हुआ है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना सब्सिडी
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में सामान्य वर्ग से आने वालों को 15% और विशेष वर्ग से आने वालों को 25% सब्सिडी दी जाती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य वर्ग के लोगों को 25% सब्सिडी और विशेष वर्ग के लोगों को 35% सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत निर्माण क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों को 50 लाख का ऋण प्रदान किया जाता है। वही सेवा व्यवसाय शुरू करने के लिए 20 लाख का ऋण दिया जाता है जिसमें मोरटोरियम पीरियड भी उपलब्ध कराया जाता है।
PMEGP Loan Yojana के उद्देश्य
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्थायी और सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं में व्यापार और उद्यमिता की भावना को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा इस योजना को खास कर गांव में संचालित किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।
प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के लाभ
प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 15% से 35% की सब्सिडी आवेदकों को प्रदान की जाती है। इस योजना में बिना गारंटी के लोन दिया जाता है। योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार शुरू करने का अवसर दिया जा रहा है।
योजना की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा उद्योगों की स्थापना सुनिश्चित की जा रही है। इस योजना में महिलाओं को विशेष रियायत प्रदान की जा रही है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़कर अपना रोजगार शुरू कर सके। योजना के अंतर्गत इच्छुक व्यक्तियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है और जरूरत के आधार पर लोन भी दिया जाता है।
PMEGP Loan Yojana का लाभ
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है। आवेदक कम से कम 8 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योजना के अंतर्गत विनिर्माण परियोजना की लागत 10 लाख और सेवा क्षेत्र में 5 लाख निर्धारित की गई है । योजना के अंतर्गत उन्हीं आवेदकों को सम्मिलित किया जाता है जो पहले से किसी अन्य रोजगार में संलग्न नहीं है। योजना के अंतर्गत सहकारी समिति या स्वयं सहायता समूह भी आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सरकारी कर्मचारी या अन्य संवैधानिक पदों पर कार्यरत कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकते।
PMEGP Loan Yojana में आवेदन करने से पहले ध्यान रखने योग्य बाते
इस योजना के अंतर्गत आवेदक को अपनी तरफ से कम से कम 5% से 10% की राशि निवेश करनी होती है। योजना में केवल नए उद्योगों को ही सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार लोन और सब्सिडी की राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। यदि कोई लाभार्थी योजना का लाभ उठाना चाहता है तो उसे सबसे पहले एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम की 10 दिवसीय ट्रेनिंग लेनी होगी उसके बाद ही उसे इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा । वही लाभ की राशि प्राप्त करने के बाद आवेदक को 3 वर्ष तक उद्योग संचालित करना होगा।
Documents Required for PMEGP Loan
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आधार कार्ड , शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बिजनेस की प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज संलग्न करने जरूरी है ।
PMEGP Loan Yojana में आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को kvcionline.gov.in इस आधिकारीके वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उन्हें pmegp के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद उन्हें ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर इंडिविजुअल या नॉन इंडिविजुअल का विकल्प चुनना होगा।
- उसके बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्हें आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- दस्तावेज अपलोड होने के बाद आवेदक के आवेदन फार्म और दस्तावेज kyc द्वारा सत्यापित किए जाते हैं।
- इसके बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाता है और उन्हें 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है इसके पश्चात उनके लोन पास किया जाता है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अर्थात प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोगाम
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अर्थात प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोगाम भारत सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस PMEGP Loan Yojana के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्ग और कमजोर वर्ग के लोगों को नया उद्योग शुरू करने के लिए वित्तीय सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम दोनों को मिलाकर एक साझा पहल संचालित की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। इस रोजगार प्रोग्राम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है की योजना के माध्यम से स्टार्टअप शुरू करने वाले लोग अन्य लोगों को अपने उद्योगों में रोजगार प्रदान करें ताकि समग्र विकास सुनिश्चित हो पाए।
FAQ’s on PMEGP Loan Yojana
क्या मौजूदा व्यवसायी भी PMEGP के तहत लोन ले सकते हैं?
नहीं, PMEGP Yojana केवल नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए है।
PMEGP Yojana के तहत लोन प्राप्ति में कितना समय लगता है?
आवेदन के बाद आमतौर पर 30 से 45 दिन में लोन स्वीकृत होता है, लेकिन यह बैंक की प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
PMEGP लोन पर ब्याज दर कितनी होती है?
यह आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार लगभग 11-12% होती है।
क्या PMEGP Loan के लिए कोई प्रशिक्षण लेना अनिवार्य
नहीं, प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे लेने से आवेदक को व्यवसाय संचालन में सहायता मिलती है।