Uttarakhand PM Kisan Yojana 22nd installment announced- Know Live Updates

Uttarakhand PM Kisan Yojana 22nd installment announced: जब भी किसान भाईयों के खाते में पीएम किसान योजना की किस्त आती है, गांव-गांव में खुशी की लहर दौड़ जाती है। उत्तराखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज जारी हो सकती है। आज यानी 9 नवंबर 2025 को जिस दिन उत्तराखंड रजत जयंती का अवसर है, इसी दिन उत्तराखंड पीएम किसान योजना 22वीं किस्त की घोषणा की जा सकती है।

उत्तराखंड के किसानों को अभी तक 21वीं किस्त मिल चुकी है, और 22वीं किस्त आज जारी होने का पूरा अंदेशा है हालाँकि कोई आधिकारिक घोषण नहीं की गई है। लेकिन चूँकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम और कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए देहरादून आये हुए है, तो पूरी उम्मीद है की साथ ही पीएम किसान योजना की नई किस्त को भी जारी किया जायेगा।

उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसान 21वीं किस्त पहले ही प्राप्त कर चुके हैं। अगली यानी 22वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। हालाँकि इसे लेकर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट से अपने लाभार्थी स्टेटस की जांच करते रहें और अपने ई-केवाईसी अपडेट करें ताकि वे आने वाली किस्तों का लाभ बिना परेशानी के प्राप्त कर सकें।

Uttarakhand PM Kisan Yojana 22nd installment- आज जारी हो सकती 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की वह खास योजना है, जिसमें देश के छोटे और सीमांत किसान परिवारों को साल में तीन बार, हर किस्त में दो-दो हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। यानी एक साल में कुल छह हजार रुपये की राहत किसानों को मिलती है। उत्तराखंड के लाखों किसानों को इस योजना का लाभ मिलता रहा है।

सरकारी अपडेट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में ज्यादातर राज्यों में भेजी जा चुकी है, और अब ताजा जानकारी के अनुसार 22वीं किस्त भी आज से कई राज्यों में ट्रांसफर हो रही है। जिस किसान का नाम सूची में है, उसके खाते में पैसे सीधे DBT सिस्टम के जरिए जमा होंगे। उत्तराखंड में भी आज हजारों-लाखों किसान परिवार इस रकम के मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब सरकार ने दो-दो हजार रुपये की राहत रकम भेज दी है।

किन किसानों को मिल रहा है फायदा?

उत्तराखंड समेत हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जैसे बाढ़ से प्रभावित राज्यों को यह किस्त प्राथमिकता के साथ दी गई है। हाल ही में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के चलते इन प्रदेशों में केंद्र ने रकम एडवांस में भेजी है। यदि आप उत्तराखंड के किसान हैं, तो बड़ी संभावना है कि आपके खाते में यह राशि आ चुकी है या आज के दिन में आ जाएगी।

PM Modi Dehradun Visit Live Update: PM मोदी का 4 साल में 16वां दौरा; रजत जयंती पर देंगे 8000 करोड़ का गिफ्ट

ई-केवाईसी और बैंक सत्यापन अनिवार्य

सरकार के अनुसार अब हर लाभार्थी किसान को अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है। इसके अलावा, पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन किसानों की केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ‘लाभार्थी स्थिति’ या ‘Beneficiary Status’ विकल्प चुनें। अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर डालें। जानकारी सही होने पर स्क्रीन पर आपकी किस्त का स्टेटस दिख जाएगा। किसान भाई सीएससी सेंटर या मोबाइल ऐप से भी यह जानकारी ले सकते हैं।

किसको नहीं मिलेगा फायदा?

गर किसान का नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में नहीं है, ई-केवाईसी अपडेट नहीं है, या बैंक खाते में कोई गलती है, तो किस्त अटक सकती है। वर्ष 2019 के बाद जिन्होंने नई जमीन खरीदी है, उन्हें यह लाभ अगले पांच साल तक नहीं मिलेगा, सिर्फ पैतृक रूप से मिली जमीन पर ही योजना का फायदा मिलता है।

Uttarakhand Silver Jubilee Celebration में पहुंचेगी कर्नल सोफिया कुरैशी, आनंदीबेन पटेल भी रहेंगी शामिल

अगर समस्या आए तो करें ये

गर आपके खाते में पैसे नहीं आए, तो आप नजदीकी कृषि अधिकारी से मिलें, सीएससी सेंटर जाएं या टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करें। वेबसाइट पर ‘Helpdesk’ में भी शिकायत की जा सकती है।

Leave a Comment