पीएम आवास योजना 2025-26 नई लिस्ट जारी, 31 दिसंबर तक पूरे होंगे घर

PM Awas List 2025-26: भारत जैसे विशाल देश में आज भी कई लोग सड़कों पर सोने को मजबूर है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कहने को घर तो है परंतु घर में सुरक्षा नहीं क्योंकि घर कच्चे बने हुए हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो टिन-टप्पर ,झुग्गी झोपड़ी के घरों मे आश्रय लेकर जीवन बिता रहे हैं। ऐसे में इन सभी लोगों को जीवन भर असुरक्षा के एहसास के साथ जीना पड़ता है। इसी सामाजिक और आर्थिक असमानता को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की ऐतिहासिक पहल शुरू की ताकि सभी लोगों को रहने के लिए पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराया जा सके। इस योजना को जन-जन के लिए घर के नारे के साथ ही शुरू किया गया।

हालांकि यह योजना मोदी सरकार के पहले इंदिरा गांधी आवास योजना के नाम से संचालित की जा रही थी जिसे बाद में बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया। इस योजना को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। योजना के माध्यम से निम्न आय वर्ग, माध्यम में आय वर्ग ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर निर्माण करने की सहायता प्रदान की जा रही है अथवा उन्हें निशुल्क रूप से घर प्रदान किया जा रहे हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए होम लोन होम लोन पर सब्सिडी भी दी जा रही है।

PM Awas List 2025-26
PM Awas List 2025-26

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नई अपडेट

प्रधानमंत्री आवास योजना 2025-26 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की डेडलाइन को बढ़ाकर अब मार्च 2026 कर दिया गया है। वर्ष 2025-26 में 4 करोड़ से ज्यादा घरों को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं 25-26 में आवास योजना के अंतर्गत 80000 करोड रुपए का आंबटन किया गया है। वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बनने वाले प्रत्येक घर में सरकार अपनी तरफ से बिजली ,पानी ,शौचालय और गैस की सुविधा देने पर फोकस कर रही है। इसके अलावा सरकार हर शहर के झुग्गी क्षेत्र को पुनर्निर्माण करने पर ध्यान दे रही है जहां बिल्डरों की सहायता से एरिया का पुनर्विकास किया जाएगा और झुग्गी क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को रहने के लिए पक्के घर प्रदान किए जाएंगे।

31 दिसंबर तक घरों का निर्माण पूरा

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अलग-अलग स्थिति के आधार पर अलग-अलग प्रकार से लाभ प्रदान किए जाते हैं। इस योजना में बेघर परिवारों को आश्रय प्रदान किया जाता है तो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण आवास के अंतर को कम करने की कोशिश की जा रही है जहां सभी नागरिकों को सुरक्षित, टिकाऊ और स्वच्छ आवास प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत आने वाले समय में करीबन 2 करोड़ से ज्यादा घर प्रदान करने की योजना बनाई गई है ताकि भविष्य में अन्य बेघर लोगों को रहने के लिए पक्का घर प्रदान किया जा सके।

चेक करें प्रधानमंत्री आवास योजना नई सूची

यदि आप स्टेप बहुत ही सरल और आसान प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लिस्ट चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताएंगे इन स्टेप को फॉलो कर आसानी से लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं तथा लिस्ट में नाम होने के बाद घर बनाने के लिए ₹1,20,000 की राशि दी जाएगी जिनकी लिस्ट डाउनलोड प्रक्रिया है जो कि, इस प्रकार से-

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की नई लिस्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर Awaassoft विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Report विकल्प पर क्लिक करें। अगले चरण में एक नया पृष्ठ खुलेगा, जो इस प्रकार का होगा PM Awas List 2025-26 को डाउनलोड करने के लिए H. Social Audit Reports विकल्प के नीचे Beneficiary details for verification पर क्लिक करें।

इसके बाद अगले चरण में पंचायत का नाम चुनें और वर्ष पर क्लिक करके 2025-26 का चयन करें। इसके बाद योजना विकल्प क्लिक कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करने पर अगले स्टेप में आपको वर्ष 2025-26 की नई लिस्ट दिखाई देगी अब इस लिस्ट में अपना नाम चेक करें, और यदि लिस्ट डाउनलोड करनी है तो Download PDF विकल्प पर क्लिक करें। जैसे ही क्लिक करेंगे, वर्ष 2025-26 की प्रधानमंत्री आवास योजना नई सूची डाउनलोड हो जाएगी। इस सूची में अपना नाम देखें, यदि नाम है तो आपके घर बनाने के लिए 120000 रुपये दिए जाएंगे।

3500 Monthly Pension for Senior Citizens under Pension Enhancement Program 2025

Atal Pension Yojana 2025: सुपरहिट स्कीम! हर महीने मिलेगी ₹5000 पेंशन, तुरंत भरें फॉर्म

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

 प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक जरूरतमंद की आय स्थिति के आधार पर लाभ ट्रांसफर किया जाता है जैसे यदि व्यक्ति बेहद गरीब है तो उसके लिए सोशियो इकोनामिक सेंसस डाटा SECC को जांचा जाता है। आवेदक द्वारा किए गए आवेदन के आधार पर स्थिती का विवरण जांचा जाता है। यदि आवेदक सोशियो इकोनामिक  सेंसस डाटा में सम्मिलित है और आवेदक की स्थिति  कच्चे घर में रहने वाली पाई गई तो उन्हें घर बनाने के लिए किस्तों में पैसे प्रदान किए जाते हैं।

जिसमें यदि आवेदक पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहा है तो उन्हें 130000 से 150000 की राशि प्रदान की जाती है । वहीं ग्रामीण हिस्सों में और पठारी हिस्सों में रहने वालों को 120000 रुपए की राशि किस्तों में प्रदान की जाती है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत आवेदक को हर घर शौचालय की अंतर्गत ₹12000 की अतिरिक्त सहायता ,वहीं मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी का सहयोग भी मिलता है और यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि आवेदक के घर में शौचालय, बिजली कनेक्शन और स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था हो।

PM आवास योजना होम लोन सब्सिडी राशि

इसके अलावा EWS  LIG MIG I और MIG II जैसे श्रेणियों से आने वाले आवेदकों को यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से होम लोन प्राप्त कर घर बनाना है तो उन्हें होम लोन पर सब्सिडी दी जाती है। इस सब्सिडी के अंतर्गत आवेदक को बैंक या वित्तीय संस्था से लोन लेना पड़ता है। क्रेडिट लिंक सब्सिडी के अंतर्गत सरकार इस लोन के ब्याज पर सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी निम्नलिखित रूप से तय की जाती है

इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन जिनकी आय 3 लाख रुपए तक है उन्हें ब्याज पर 6.5% की सब्सिडी मिलती है जहां 6 लख रुपए तक का अधिकतम लोन मिलता है।  LIG से आने वाले आवेदकों को 6.5% की सब्सिडी मिलती है और 6 लाख तक का लोन मिलता है।   MIG I जिनकी आय 6 से 12 लाख के बीच होती है उन्हें होम लोन के ब्याज पर 4% की सब्सिडी मिलती है और अधिकतम 9 लाख का लोन मिलता है।  वही MIG II जिनकी आय 12 से 18 लाख रुपए हैं उन्हें होम लोन पर 3% की सब्सिडी मिलती है और 12 लाख का लोन मिलता है।

PM आवास योजना पात्रता मापदंड

इस योजना का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मापदंड सुनिश्चित करने होते हैं। आवेदक के पास में पहले से ही कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।  आवेदक भारत का नागरिक होना जरूरी है। आवेदक के आय मानक बताए गए आए मानको के आधार पर ही होने चाहिए।  वे सभी आवेदक जो इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें महिलाओं को मकान का सह मालिक बनाना होगा।  इस योजना में उन्ही भारतीयों को सम्मिलित किया जाता है जिनके परिवार में पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना नई मोबाइल एप

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नई ऐप लॉन्च की गई है अर्बन और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना की इन एप्प्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर आवेदन प्रक्रिया से लेकर आवेदन स्थिति के विवरण चेक करने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आवेदक यह भी देख सकता है कि उसकी एप्लीकेशन का स्टेटस क्या है। घर का स्टेटस क्या है? घर के लोन की स्वीकृति ,उससे  जुड़ी किस्तों का संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस ऐप में आवेदक को आधार कार्ड से लिंक होकर ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमें OTP सत्यापित करना बेहद जरूरी है ताकि ऐप से जुड़े आवेदनों और लाभ राशि प्राप्त करने के दौरान किसी प्रकार की कोई धोखाधड़ी न की जा सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को दस्तावेजों को भी संलग्न करना जरूरी है जैसे कि आवेदक का पहचान प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण ,घर न होने का घोषणा पत्र, आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो ,आवेदक द्वारा लिए गए होम लोन के दस्तावेज, वहीं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले निवासियों के लिए भूमि संबंधित दस्तावेज ,भूमि विहीन होने के दस्तावेज, SECC में सम्मिलित होने के दस्तावेज।

घर बैठे कमाई का मौका ! महिलाएं कमा रहीं 15,000 तक, अभी अप्लाई करें

Ladki Bahin Yojana eKYC: बंद हो सकती ₹1500 मासिक सहायता, तुरंत करें यह काम

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदक ऑनलाइन /ऑफलाइन या एप्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं । ऑफ़लाइन आवेदन करने के लिए आवेदक नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर ₹25 का शुल्क देखकर दस्तावेज सत्यापन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकता है।  अथवा आवेदन चाहे तो प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ,सिटीजन असेसमेंट के विकल्प पर क्लिक कर, आधार नंबर सत्यापित कर ,दस्तावेज अपलोड कर अपना आवेदन कर सकता है।  इसके अलावा आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।  यहां आधार कार्ड से लिंक कर ,रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद OTP सत्यापन कर आवेदन फॉर्म भर सकता है।

कुल मिलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल एक सरकारी स्कीम है  बल्कि कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सपनों का आशियाना उपलब्ध कराने वाली एक विशेष योजना भी है जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सुरक्षित स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन देने का अवसर प्रदान कर रही है। यदि आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है और लेना चाहते हैं तो आप भी समय रहते ही इस योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

schemesalerts.co.in

Leave a Comment