Ladki Bahin Yojana eKYC: Check Last date, offline & online process of ekyc

Ladki Bahin Yojana eKYC: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत ई-केवाईसी कराने की डेट को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना का लाभ पाने के लिए महिलाएं अब 31 दिसंबर, 2025 तक e-KYC को पूरा कर सकती हैं। पहले, महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना के तहत e-KYC को पूरा करने के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की थी

महाराष्ट्र सरकार ने यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें नियमित आर्थिक समर्थन देना है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है जो कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आती हैं और परिवार की मुख्य जिम्मेदारी उठाती हैं। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बहन आर्थिक तंगी के कारण पीछे न रह जाए।

क्यों बढ़ाई गई डेडलाइन की डेट?

तटकरे ने एक्स पर लिखा कि हाल ही में हमारे राज्य में प्राकृतिक आपदा आई है, जिसमें कई परेशानियां उठानी पड़ीं। मुझे इस बात की जानकारी है कि हमारी बहुत सारी पात्र महिलाएं भी मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की ई-केवैसी की प्रक्रिया को समय से पूरा नहीं कर पायी हैं। इन सभी वैज्ञानिकों को मिलाकर राज्य सरकार ने एक जरुरी फैसला लिया है। लड़की बहिन योजना की ई-कैवैसी के लिए डेडलाइन डेट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है

मुख्यमंत्री की अपील

महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री और कई जिला अधिकारी लगातार प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे तुरंत पूरा करना चाहिए ताकि योजना का लाभ जारी रहे। सरकार ने यह भी कहा है कि महिलाएं किसी भी गलत अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्रक्रिया पूरी करें।

लाड़ली बहना योजना क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की एक प्रमुख सामाजिक कल्याण योजना है, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को प्रति माह ₹1500 की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

Ladki Bahin Yojana eKYC की मुख्य विशेषताएं

जानकारीविवरण
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना
राज्यमहाराष्ट्र
आयु सीमा21 से 65 वर्ष
वार्षिक आय₹2.5 लाख से कम
मासिक लाभ₹1500 (डीबीटी के माध्यम से)
eKYC की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटladakibahin.maharashtra.gov.in

eKYC क्यों है जरूरी?

सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए eKYC अनिवार्य की है। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही योजना की मासिक आर्थिक सहायता जारी रहेगी। यदि आपने eKYC पूरी नहीं की तो आपकी ₹1500 की मासिक सहायता रोक दी जाएगी और आवेदन अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि हर लाभार्थी महिला 31 दिसंबर 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी कर ले

कौन कर सकता है आवेदन?

लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए आपको कुछ मानदंड पूरे करने होंगे। आवेदिका महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। आयु सीमा 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए। आवेदिका के पास आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता होना आवश्यक है। एक परिवार से केवल एक अविवाहित महिला आवेदन कर सकती है। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं। ऐसे परिवार जिनके पास चारपहिया वाहन या बड़ी संपत्ति है, वे योजना से वंचित रहेंगे।

योजना की मुख्य विशेषताएं

राज्य सरकार के अनुसार, यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में धनराशि भेजी जाती है (Direct Benefit Transfer)। सरकार हर माह के अनुसार तय तिथि पर किश्त जमा करती है।

Mukhya Mantri Gramin Awas Yojana 2025 will Provide Free Plot to 9000 Families, Last Date 31 Dec

LIC Jeevan Shiromani Policy 2025: मनी मेकिंग वाली धांसू योजना, शानदार निवेश प्लान जो FD और RD पर भारी

जरूरी दस्तावेज की सूची

eKYC या आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें हाल का पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड (पहचान के लिए), निवास प्रमाणपत्र (या राशन कार्ड, वोटर आईडी, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र), महाराष्ट्र से बाहर जन्मी महिलाओं के लिए पति का निवास प्रमाण या राशन कार्ड, आय प्रमाणपत्र (यदि येलो या ऑरेंज राशन कार्ड नहीं है), विवाह प्रमाणपत्र (यदि पति का नाम राशन कार्ड में नहीं है), आधार लिंक बैंक पासबुक की छायाप्रति, स्वघोषणा पत्र (Self-declaration), सभी दस्तावेज़ स्पष्ट और वैध होने चाहिए ताकि आपका eKYC सफल हो सके।

eKYC करते समय ध्यान देने योग्य बातें

आपका आधार कार्ड सक्रिय होना चाहिए।मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। बैंक खाता उसी नाम से होना चाहिए, जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है। आधार कार्ड में फोटो स्पष्ट और सही होनी चाहिए। किसी तीसरे व्यक्ति को OTP या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

मोबाइल से eKYC कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
image 49
  • वहां e-KYC या e-KYC प्रक्रिया विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • I Agree पर क्लिक करें और Send OTP दबाएं।
image 50
  • आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और पहचान सत्यापित करें।
image 51
  • अब आवश्यक जानकारी जैसे बैंक विवरण और आय प्रमाण दर्ज करें।
  • सभी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
  • जानकारी जांचें और Submit दबाएं। अंत में प्राप्त Reference Number को सुरक्षित रखें।
  • इतना सरल तरीका अपनाकर आप घर बैठे eKYC पूरी कर सकती हैं।
  • यदि आप फेस eKYC करना चाहती हैं तो आधार फेस आरडी या मेरा eKYC नाम का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • उसके बाद लोकेशन ऑन करें, आधार नंबर डालें और कैमरे से अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें।
  • कुछ सेकंड में पहचान सत्यापित हो जाएगी और आपका eKYC पूरा हो जाएगा।

ऑफलाइन eKYC का विकल्प

यदि ऑनलाइन प्रक्रिया किसी कारण से संभव नहीं है, तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया भी चुन सकती हैं। इसके लिए आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु केंद्र, या तहसील कार्यालय पर जाकर सहायता ले सकती हैं। सभी मूल दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं ताकि आपका फॉर्म तुरंत सत्यापित हो सके।

कब तक पूरी करनी होगी eKYC?

मौजूदा समय में eKYC प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी करनी अनिवार्य है। इसके अलावा हर वर्ष जून माह तक eKYC का नवीनीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। अगर समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया तो आपकी भविष्य की किश्तें रद्द हो सकती हैं। लाड़ली बहना योजना उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है जो अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाती हैं। महिलाओं को सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता भेजने से पारदर्शिता भी बनी रहती है। इस योजना ने महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं को नया आत्मविश्वास दिया है ताकि वे अपने परिवार के साथ सम्मान से जीवन जी सकें।

Swami Dayanand Scholarship 2025 Upto Rs 1 lakh – Apply Now

Maiya Samman Yojana 2025 मंईयां सम्मान योजना नए आवेदन शुरू, अभी भरें फॉर्म

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोल रही है। यदि आप इस योजना की लाभार्थी हैं तो अपनी ₹1500 की सहायता जारी रखने के लिए 31 दिसंबर से पहले eKYC प्रक्रिया पूरी करें। इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें। यह योजना केवल रुपये की बात नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास से जुड़ी है। जो बहनें समय पर अपडेट करेंगी, उनके खाते में नियमित रूप से लाभ पहुंचता रहेगा। इसलिए देर न करें, आज ही ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर eKYC पूरी करें और अपना हक सुनिश्चित करें।

Important Links

ParticularsDescription
Official Websiteladakibahin.maharashtra.gov.in 
Home Page Linkclick here 
e-KYC Linkclick here 
schemesalerts.co.in

FAQ’s on Ladki Bahin Yojana eKYC

eKYC क्या है और यह क्यों जरूरी है?

यह आधार आधारित पहचान सत्यापन प्रक्रिया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि योजना का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे।

अगर मैंने eKYC नहीं कराया तो क्या ₹1500 राशि नहीं मिलेगी?

हाँ, यदि eKYC अधूरा है तो आपका भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा।

eKYC घर बैठे कैसे करें?

आप ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन eKYC पूरी कर सकती हैं।

अगर eKYC के दौरान OTP न आए तो क्या करें?

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कराएं या निकटतम CSC केंद्र पर जाकर सहायता लें।

eKYC सफल होने की पुष्टि कैसे करें?

आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं या eKYC कंप्लीशन मैसेज की जांच करें।

eKYC की अंतिम तिथि क्या है?

सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक eKYC अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment