Atal Pension Yojana 2025: Earn ₹5,000 Monthly Pension Eligibility & How to Apply

Atal Pension Yojana 2025: प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी महत्वाकांक्षी पेंशन स्कीम है जो देश के सभी नागरिकों के लिए डिजाइन की गई है। Atal Pension Yojana 2025 के अंतर्गत खास तौर से उन नागरिकों को सम्मिलित किया जाता है जो अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं जहां उन्हें नियमित पेंशन या सेवानिवृत्ति की सुरक्षा नहीं मिलती। इस पेंशन योजना को 1 जून 2025 से देश भर में लागू किया गया था। वर्तमान में इस पेंशन योजना को विभिन्न बैंक/पोस्ट ऑफिस के माध्यम से नागरिकों तक उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस Atal Pension Yojana 2025 के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वित्तीय असुरक्षा का सामना करने वाले लोगों को बचपन से ही एक सुनिश्चित योगदान करने की आदत डलवाई जा सके ताकि वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक रूप से किसी अन्य पर निर्भर ना होना पड़े।

Atal Pension Yojana 2025 के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष के सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, हालांकि उसके लिए कुछ विशेष पात्रता मापदण्ड तैयार किए गए हैं। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों द्वारा किए गए योगदान के आधार पर उन्हें मासिक रूप से सेवानिवृत्ति के बाद 1000 से 5000 की पेंशन दी जाती है ताकि 60 वर्ष की आयु के बाद वे किसी अन्य पर वित्तीय रूप से निर्भर ना रहे।

Atal Pension Yojana 2025 Latest update

वर्तमान में इस Atal Pension Yojana 2025 के में करीबन 7.65 करोड़ से अधिक सम्मिलित हो चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत इकट्ठा की गई परिसंपत्ति अब 45,974.67 करोड़ से ऊपर हो चुकी है। इस योजना में विशेष कर महिलाओं की भागीदारी देखी जा रही है। वर्ष 2024-25 के आंकड़े के अनुसार योजना में 55% से ज्यादा सब्सक्राइबर महिलाएं ही थी। अर्थात धीरे-धीरे इस योजना में लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है खासकर महिलाएं अपने वृद्धावस्था को सुनिश्चित करने के लिए इस योजना में योगदान शुरू कर रही हैं।

इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी मजदूर जैसे की घरेलू नौकर ,निर्माण मजदूर, दूध वाला, सब्जी वाला ,रिक्शा चालक ,ऑटो चालक ,फुटपाथ पर रेहडी या दुकान लगाने वाले, फल विक्रेता, घरेलू श्रमिक, महिला सिलाई करने वाली, सैलून नाइ इत्यादि का काम करने वाले कोई भी नागरिक जो सामाजिक सुरक्षा योजना से संरक्षण प्राप्त नहीं करते वह निवेश कर सकते हैं। क्योंकि इन लोगों की हर दिन की कमाई अलग-अलग होती है।

इन लोगों को यह भी पता नहीं रहता कि कल यह काम कर पाएंगे या नहीं। वही रिटायरमेंट यानी 60 वर्ष की आयु के बाद उनके पास आर्थिक सुरक्षा का कोई और विकल्प मौजूद नहीं होता। बीमार पड़ने पर इन्हें कहीं से वेतन नहीं मिलता। ऐसे में सरकार ने इन्हीं अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों के लिए अटल पेंशन योजना शुरू की है।

ATAL PENSION YOJANA 2025 के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

इस Atal Pension Yojana 2025 में खाता खोलने के लिए निवेशक को पहचान प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , बैंक खाता विवरण , मोबाइल नंबर ,अटल पेंशन योजना का सावधानीपूर्वक भरा हुआ आवेदन फार्म, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सबमिट करने होते हैं।

Mukhyamantri Mahila Rojar Yojana 2025 की नई लिस्ट जारी, ऐसे देखें जीविका लिस्ट में अपना नाम

Ladki Bahin Yojana eKYC: बंद हो सकती ₹1500 मासिक सहायता, तुरंत करें यह काम

Atal Pension Yojana 2025 में खाता किस प्रकार खोला जा सकता है?

इस Atal Pension Yojana 2025 में खाता खोलने के लिए निवेशक को सबसे पहले किसी बचत खाते या पोस्ट ऑफिस में खाता खोलना जरूरी है।  इसके बाद निवेशक को बैंक पोस्ट ऑफिस इत्यादि में जाकर इस खाते हेतु फार्म प्राप्त करना होता है। इसके बाद निवेशक को अपनी पेंशन स्लैब और भुगतान अवधि का चुनाव करना होता है।  निवेशक द्वारा चुनी गई पेंशन स्लैब और आयु के आधार पर पेंशन राशि का निर्धारण किया जाता है।  तत्पश्चात अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरकर केवाईसी दस्तावेज जमा करने होते हैं। दस्तावेज जमा करने के बाद ऑटो डेबिट सेट करना पड़ता है।

Atal Pension Yojana 2025 में योगदान राशि

Atal Pension Yojana 2025 में निवेश या योगदान की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि निवेशक किस उम्र में योजना से जुड़ रहा है और 60 वर्ष की आयु के बाद वह मासिक पेंशन के रूप में कितने रुपए प्राप्त करना चाहता है। हालांकि इस योजना में 1000 से ₹5000 की मासिक पेंशन मिलती है। यदि निवेशक ज्यादा उम्र में निवेश करता है तो उसे मासिक योगदान ज्यादा देना पड़ेगा और जितना जल्दी निवेश शुरू करता है मासिक निवेश उतना कम होता है।

आयु1000 पेंशन2000 पेंशन3000 पेंशन4000 पेंशन5000 पेंशन
18 वर्ष4284126168210
20 वर्ष50100150198248
25 वर्ष76151226301376
30 वर्ष116231347463577
35 वर्ष181363543722902

उपरोक्त उदाहरण से स्पष्ट पता चलता है कि यदि व्यक्ति जितनी ज्यादा उम्र में इस पेंशन योजना से जुड़ता है उसे उतना ज्यादा मासिक योगदान देना पड़ता है। वही 18 से 20 वर्ष की आयु में जुड़ने वाले निवेशक को कम योगदान में ही मासिक रूप से ₹5000 की पेंशन मिलती है। हालांकि इस योजना के अंतर्गत निवेश योगदान की विशेष शर्तें होती हैं जिसका पालन करना निवेशक के लिए बेहद जरूरी है।

Atal Pension Yojana 2025 Benefits

Atal Pension Yojana 2025 में निवेशक 60 साल की आयु के बाद 1000 से ₹5000 की नियमित पेंशन प्राप्त करता है।  यह योजना अनौपचारिक /असंगठित क्षेत्र के मजदूर और गरीब वर्गों के लिए शुरू की गई है।  इस योजना में यदि परिपक्वता राशि कम होती है तो सरकार इस अंतर को पूरा करती है।  

योजना के अंतर्गत यदि निवेशक चाहे तो वह नॉमिनी के रूप में अपने परिवार जनों को चुन सकता है और निवेशक की मृत्यु के बाद परिवार जनों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इस योजना में निवेशक अपनी सुविधा अनुसार पेंशन ब्रैकेट में बदलाव कर सकता है अर्थात वह कम पेंशन सुरक्षा से ज्यादा पेंशन सुरक्षा की ओर बढ़ सकता है।

Atal Pension Yojana 2025 में कौन निवेश कर सकता है?

 निवेशक असंगठित क्षेत्र /अनौपचारिक क्षेत्र या गरीब वर्ग से होना जरूरी है।  निवेशक पहले से ही किसी अन्य पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए । निवेशक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।  निवेशक का किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है और आवेदक के पास में सारे KYC दस्तावेज होने जरूरी है।

Atal Pension Yojana 2025 के लिए कैसे करे आवेदन?

  • ऑफिशियल eNPS APY रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं।
image 95
  • बैंक अकाउंट और आधार डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भरें।
image 96
  • आधार ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके KYC वेरिफ़िकेशन पूरा करें।
  • मंथली कंट्रीब्यूशन और पेंशन अमाउंट चुनें।
  • एप्लीकेशन सबमिट करें और SMS से कन्फ़र्मेशन ट्रैक करें।

Voter Helpline वोटर हेल्पलाइन नंबर और ऐप

वायरल दावा- उत्तराखंड यूनिवर्सिटी कार्यक्रम अटेंड करने पर छात्रों को दिए एक्स्ट्रा अंक

योजना में सम्मिलित होने के विशेष दिशा निर्देश

इस Atal Pension Yojana 2025 के अंतर्गत निवेशक एक वर्ष में एक बार अप्रैल माह में पेंशन की राशि घटा या बढ़ा सकता है। पेंशन राशि का भुगतान ऑटो डेबिट के आधार पर ही किया जाना जरूरी है । ऑटो डेबिट विफल होने पर निवेशक को ₹1 प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भुगतना होता है। 6 महीने तक यदि निवेश नहीं किया गया तो खाता फ्रीज़ हो जाता है ।

12 महीने निवेश न करने पर खाता निष्क्रिय कर दिया जाता है और 24 महीने तक खाते को यदि संचालित नहीं किया तो खाता बंद हो जाता है।   खाता बंद होने पर उसे पुन चालू करने के लिए निवेशक को अब तक की सारी बकाया राशि उस पर ब्याज और जुर्माने का भुगतान करना होता है।  यदि किसी वजह से निवेशक की मृत्यु हो गई तो नॉमिनी चाहे तो इस योजना को जारी रख सकते हैं अथवा खाते से पूरा पैसा निकाल सकते हैं

Atal Pension Yojana 2025 किस प्रकार काम करती है?

 Atal Pension Yojana 2025 में निवेशक द्वारा चयनित पेंशन स्लैब और निवेशक की आयु के विकल्प के आधार पर पेंशन योगदान निर्धारित किया जाता है। निवेशक द्वारा चुनी गई पेंशन राशि के आधार पर निवेशक के खाते से हर महीने ऑटोमेटेकली पेंशन का भुगतान काट लिया जाता है। हर माह इस Atal Pension Yojana 2025 में निवेशक द्वारा योगदान सुनिश्चित किया जाता है। इस निवेश योजना पर सरकार ब्याज प्रदान करती है और निवेशक जब 60 वर्ष की आयु का हो जाता है तो उसे जीवन भर के लिए मासिक पेंशन मिलती है। हालांकि मासिक पेंशन उतनी ही होती है जितनी निवेशक ने पेंशन शुरू करने से पहले चुनी थी।

कुल मिलाकर यह एक सुरक्षित निवेश प्रणाली है जो देशभर के गरीब मजदूर और असंगठित क्षेत्र तथा अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा प्रदान करती है। यह नेशनल पेंशन स्कीम के अंतर्गत शुरू की गई एक निवेश योजना है जिसमें निवेशक द्वारा इकट्ठा की गई राशि को सरकार इक्विटी ,गवर्नमेंट बॉन्ड्स ,कॉरपोरेट डेब्ट में निवेश करती है और इसी से ही प्राप्त हुई रिटर्न राशि को निवेशक को 60 वर्ष के बाद प्रदान किया जाता है।

schemesalerts.co.in

FAQ’s on Atal Pension Yojana 2025

Atal Pension Yojana 2025 में अधिकतम उम्र क्या है?

18-40 साल के बीच कोई भी भारतीय आवेदन कर सकता है ।

5,000 रुपये पेंशन के लिए कितना योगदान?

उम्र पर निर्भर, 18 साल में 210 रुपये/माह से शुरू ।

Atal Pension Yojana 2025 के लिए आवेदन कहां करें?

बैंक, डाकघर या eNPS पोर्टल ।

क्या मैं आधार के बिना आवेदन कर सकता हूँ?

आधार ज़रूरी नहीं है, लेकिन सरकारी फ़ायदों और आसान KYC के लिए इसकी सलाह दी जाती है।

Leave a Comment